अशरफ के साले सद्दाम का बनेगा वारंट - B, मुतवल्ली समेत अन्य आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम की मुश्किलें अब बढ़ने लगी है। सद्दाम का बी वारंट बनवाया जाएगा। 50 करोड़ की वक्फ संपत्ति पर कब्जा करने और उसे बेचने के मामले में दर्ज मुकदमे में पूरामुफ्ती पुलिस जल्द ही कोर्ट में अर्जी देगी। बी वारंट बनवाकर उसे कोर्ट में तलब किया जाएगा और फिर मुकदमे में रिमांड की अर्जी दी जाएगी। उधर, मामले में मुख्य आरोपी मुतवल्ली असियम व उसकी पत्नी जिन्नत घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

अशरफ के साले सद्दाम को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। तब से वह बरेली जेल में बंद है। एक दिन पहले पूरामुफ्ती में दर्ज मामले में वह बहन जैनब फातिमा व बड़े भाई जैद मास्टर संग नामजद किया गया है। सूत्रों का कहना है कि सद्दाम को पुलिस बी वारंट बनवाकर तलब कराएगी। मुकदमे में उसका रिमांड बनवाया जाएगा। उधर, उसका बड़ा भाई जैद मास्टर भी काफी समय से लापता चल रहा है। बहन जैनब उमेश पाल हत्याकांड में फरार है। वहीं वक्फ संपत्ति बेचने के मामले में मुख्य आरोपी मुतवल्ली और उसकी पत्नी समेत चार अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है। इस समय सभी घर छोड़कर फरार हैं। 

इस मामले में हटवा गांव का प्रधान व पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर सिवली व एक अन्य आरोपी तारिक शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम रविवार को उनके घरों पर दबिश देने पहुंची थी। लेकिन सभी फरार है। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। एसओजी टीम भी लगाया गया है। जैनब की तलाश पहले से चल रही है। मुतवल्ली की तलाश में उसके करीबियों के यहां भी टीम तलाश में जुटी हैं। 

क्या है मामला
माफिया अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और उसके दो साले सद्दाम व जैद मास्टर और हटवा ग्राम प्रधान हिस्ट्रीशीटर सिवली समेत सात लोगों पर 50 करोड़ रुपये की वक्फ संपत्ति पर कब्जा करने और बेचने का मुकदमा दर्ज किया गया है। संपत्ति का देखरेख करने वाले ने पूरामुफ्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया है कि अमेरिका में रह रहे जमीन के मालिक ने विक्रय पत्र पर कहीं हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इसके बावजूद वक्फ की संपत्ति कूटरचित तरीके से बेच दी गई। इसके आलावा अवैध निर्माण भी करा दिया गया।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : श्रीरामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने की मांग

संबंधित समाचार