प्रयागराज : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह 22 नवंबर से अपना नया दायित्व संभालेंगे। उन्हें यह दायित्व मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर के 21 नवंबर के सेवानिवृत होने की वजह से सौंपा जा रहा है। इस संबंध में सोमवार को विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप की ओर से यह अधिसूचना जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - हजरतगंज में कैनरा बैंक ब्रांच में लगी आग, मौके पर पहुंचे फायर फाइटर

संबंधित समाचार