मुरादाबाद: पत्नी के चाल-चलन पर हुआ शक तो कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना पुलिस ने महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। महिला के पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी, बाद में शव कटघर थान क्षेत्र में रामगंगा नदी कि किनारे फेंक आए थे। पहचान छिपाने के लिए महिला के चेहरे पर तेजाब भी डाला था। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना पुलिस ने महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। महिला के पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी, बाद में शव कटघर थान क्षेत्र में रामगंगा नदी कि किनारे फेंक आए थे। पहचान छिपाने के लिए महिला के चेहरे पर तेजाब भी डाला था। पुलिस ने आरोपी पति व उसके दोस्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

महिला का शव करीब एक माह पहले कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के किनारे मिला था। 25 अगस्त की शाम जब कुछ ग्रामीण खेतों की ओर से लौट रहे थे तो दुर्गंध आई। पास झाड़ियों में जाकर तो एक महिला का शव पड़ा था। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और पहचान छिपाने के लिए चेहरे में तेजाब डाल दिया गया था। काफी प्रयास के बाद भी जब शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई थी।

अगले दिन मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर कालोनी के कुछ लोग पहुंचे और महिला की शिनाख्त जावेद की बेटी मंतशा के रूप में की। जावेद ने बताया कि मंतशा का निकाह मोरा की मिलक निवासी निवासी मोहम्मद रफी के साथ हुआ था। फिलहाल वह जयंतीपुर में रहा था। जावेद के अनुसार 23 अगस्त को मंतशा किसी से रुपए लेने की बात कहकर घर से निकली थी, इसके बाद लापता हो गई। वहीं इस मामले में जावेद ने रफी की दूसरी पत्नी शबाना समेत अन्य पर हत्या करने का शक जताया। उसकी तहरीर पर सौतन शबाना, नाजिम, मुजाहिद और शाईस्ता के खिलाफ हत्या और साक्ष्य नष्ट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।

जांच में जुटी पुलिस को पति पर गहराया शक
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी तो पति रफी पर शक गहराया। परिजनों व रिश्तेदारों से पूछताछ करने पुलिस का मालूम हुआ कि रफी के मंतशा से संबंध सही नहीं थे। मंतशा द्वारा बिना बताए घर से जाने के कारण वह उसके चाल-चलन पर शक करता था। घटना के दिन वह अपने दोस्त नाजिम के साथ मंतशा को लेकर गया और गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव रामगंगा नदी किनारे फेंक दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार रफी और नाजिम को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।

संबंधित समाचार