रामपुर : दूध लेने गई महिला से छेड़खानी...जानलेवा हमला भी किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दूध लेने गई महिला से डेयरी संचालक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उसको पीट दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का कहना है, वह घर के पास ही स्थित एक डेयरी से दूध लाती है।

19 नवंबर को जब वह दूध लेने गई, तो डेयरी संचालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर डेयरी संचालक ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमलाकर करके उसको घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गए।

पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने डेयरी संचालक उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही डेयरी संचालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: चार साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास..बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी छत से कूदकर भागा

संबंधित समाचार