बहराइच: प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर दुकानों पर छापा, दुकानदारों को दी चेतावनी, लगाया जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/बहराइच, अमृत विचार। नगर पंचायत जरवल में दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर में अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ कई दुकानों पर छापा मारा और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए लाइसेंस बनवाने के लिए नोटिस भी भेजी। 

लगाया जुर्माना

प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों और अतिक्रमण करने वालों पर 6700 रूपये जुर्माना लगाया। सरकार द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग जरवल के दुकानदार धड़ल्ले से कर रहे हैं। जिस जानकारी होने पर मंगलवार को दोपहर में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जरवल खुशबू यादव ने कर्मचारियों के साथ कई दुकानों पर छापा मारा। जहां पर कई दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई। इस पर तीन हजार रुपए का जुर्माना वसूला और जो दुकानदार अतिक्रमण किए थे उनसे भी दो दो सौ रुपए का जुर्माना लगाया साथ ही सभी दुकानदारों के पास नोटिस भेजा गया है कि नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर अपना अपना लाइसेंस बनवा ले, अन्यथा नगर पंचायत प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा।

अधिशासी अधिकारी ने दी चेतावनी

अधिशासी अधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि प्रतिबंधित पॉलीथिन किसी भी दुकानदार के पास बरामद होती है तो भारी जुर्माना किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार अतिक्रमण भी हटा ले नहीं तो भारी जुर्माना किया जाएगा और इसके अलावा सभी दुकानदार अपना-अपना लाइसेंस दो दिवस के अंदर बनवा ले नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कर्मचारी कलीम अहमद, रंजीत, संजू, बृजेश, दुर्गेश, योगेश श्रीवास्तव, पवन कुमार, दीपक, यूसुफ आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: World Fisheries Day पर सरयू नदी में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने छोड़ी मछलियां

संबंधित समाचार