बहराइच: World Fisheries Day पर सरयू नदी में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने छोड़ी मछलियां

बहराइच: World Fisheries Day पर सरयू नदी में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने छोड़ी मछलियां

बहराइच, अमृत विचार। जिले में मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत रिवर रैंचिंग उपयोजना के तहत ग्राम भंगहा के बाबाघाट सरयू नदी तट पर मत्स्य बीच संचय कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी रहे। विधायक और जिला मत्स्य अधिकारी ने सरयू नदी में मछली छोड़ी।

विश्व मात्स्यिकी दिवस पर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र कुमार, जिला मंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष अमरनाथ निषाद, प्रधान सुनील निषाद और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ  55 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय सरयू नदी तट बाबाघाट पर किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत मत्स्य बीच हैचरी उपयोजना से अनुदानित हैचरी का उद्घाटन किया गया। 

विधायक त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार मछुआ समुदाय के व्यक्तियों के उत्थान हेतु कटिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने कहा कि परियोजनाओं का लाभ पात्रों का पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक ने हैचरी स्वामी विद्यानन्द निषाद को प्रमाण पत्र प्रदान कर हैचरी के कुशल संचालन की बात कही और शुभाकामनाएं दीं। 

मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के 10 बीमाधारकों  को 5 लाख के बीमा पत्रक तथा मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के 3 लाभार्थी, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत बैकयार्ड री-सर्कुलेटरी सिस्टम उपयोजना के 10 लाभार्थियों को योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश पांडेय, संजय गुप्ता, भाजपा सेक्टर संयोजक सुधीर निषाद भाजपा एवं निषाद पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -69000 शिक्षक भर्ती : नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से मिलीं विधायक पल्लवी पटेल