बरेली: 300 बेड अस्पताल में धरी रह गईं तैयारियां, उद्घाटन हो गया रद्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड कोविड अस्पताल में मंगलवार को तमाम तैयारियों के बाद भी उद्घाटन नहीं हो पाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंडलायुक्त की अनुपस्थिति के कारण अस्पताल का उद्घाटन टाल दिया गया है। शासन की ओर से कोविड चिकित्सालय में 165 बेड एल-1, 100बेड एल-2 और 35बेड आईसीयू के लिए निर्धारित …

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड कोविड अस्पताल में मंगलवार को तमाम तैयारियों के बाद भी उद्घाटन नहीं हो पाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंडलायुक्त की अनुपस्थिति के कारण अस्पताल का उद्घाटन टाल दिया गया है।

शासन की ओर से कोविड चिकित्सालय में 165 बेड एल-1, 100बेड एल-2 और 35बेड आईसीयू के लिए निर्धारित किए गए हैं। चिकित्सालय आईसीयू एल -2 के अंतर्गत आता है। इसमें अत्याधुनिक उपकरणों से गंभीर संक्रमितों का इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही एडवांस वेटिंलेटर, वाईपेप मशीनें, एचएफएनसी मशीनों से गंभीर मरीजों को मुफ्त इलाज किया जाएगा।

उद्घाटन को देखते हुए सोमवार को हुई फायर मॉक ड्रिल के बाद दमकल विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को एनओसी भी सौंप दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को मंडलायुक्त की अनुपस्थिति के कारण उद्घाटन टल गया। बुधवार को प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ आनलाइन उद्घाटन की चर्चा है।

“किसी कारणवश मंगलवार को कोविड एल-2 अस्पताल का उद्घाटन नहीं हो सका। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बुधवार दोपहर 12 बजे उद्घाटन का निर्णय लिया गया है। शासन की रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। उद्घाटन के बाद यहां गंभीर मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा।” – डा. वागीश वैश्य,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, कोविड चिकित्सालय

संबंधित समाचार