श्रद्धालु और यात्री कृपया ध्यान दें मथुरा में आइए तो इधर न जाइए
मथुरा, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 23 नवंबर को मथुरा आएंगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यातायात व्यवस्था सुबह से ही लागू हो जाएगी और प्रधानमंत्री के यहां से रवाना होने तक रहेगी।
एसपी ट्रैफिक ने देवेश शर्मा ने बताया, मथुरा शहर में इस दिन कॉमर्शियल वाहन और रोडवेज की बसों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। महावन के गोशाला और राया के बिचपुरी तिराहे से लक्ष्मी नगर की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं आए। लक्ष्मी नगर चौराहे से भी कोई वाहन टैंक चौराहे की तरफ नहीं आ सकेगा।
सदर रामलीला ग्राउंड से एनसीसी तिराहा, टैंक चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन के प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। थाना हाइवे कट से धौली प्याऊ की ओर भारी वाहन, कॉमर्शियल, ई-रिक्शा और टेंपो नहीं आएंगे। इनको एनएच-19 होकर निकाला जाएगा।
पुराना आरटीओ कट से मोतीकुंज की ओर भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। गोवर्धन चौराहा और मंडी चौराहा, से कोई भारी वाहन शहर में अंदर नहीं आ सकेगा। इस दौरान रोडवेज बसों की आवाजाही मालगोदाम रोड से होगी। यहां ई रिक्शा और टेंपो भी नहीं चलने दिए जाएंगे। कृष्णा नगर बिजलीघर तिराहा से आगे भी वाहनों को भूतेश्वर तिराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
पानीगांव चौराहा से सौ-सैया होकर मसानी चौराहा, गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी की ओर, मसानी चौराहा से डींग गेट की ओर भी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह सभी वाहन हाईवे पर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
गोकरन तिराहा से चौक बाजार की ओर चार पहिया वाहन एवं चौक बाजार से मिलन तिराहा की ओर किसी भी वाहन की आवाजाही नहीं होगी। चौक बाजार से मिलन तिराहा, भैस बहोरा से अमरनाथ कट, स्टेट बैंक चौराहा से बृजरज उत्सव हनुमान तिराहा धौली प्याऊ की ओर वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।
महोली रोड होकर भी कोई वाहन नए बस अड्डे की ओर भी कोई वाहन नहीं जा सकेगा। इसी तरह धौलीप्याऊ स्थित हनुमान मंदिर से आगे कोई वाहन नहीं जाएगा। गोकुल बैराज से भी कलक्ट्रेट की ओर वाहनों की आने पर रोक रहेगी।
-ये रहेगा वीवीआइपी रूट: गोकुल बैराज तिराहा से टैक चौराहा से मछली फाटक से धौली प्याऊ तक, टैक चौराहा से स्टेट बैक चौराहा से नया बस स्टैंड से भूतेश्वर तिराहा से केजेएस फाटक से मसानी चौराहा तक वीवीआइपी रूट रहेगा।
-ये हैं पार्किग स्थल: सदर रामलीला ग्राउंड, जीआईसी ग्राउंड, बीएन पोद्दार इंटर कालेज का मैदान, थाना हाइवे के सामने इन्द्रप्रस्थ कालोनी के पास खाली स्थान, माल गोदाम रोड, कैंट स्टेशन गेट पार्किंग, बीएन एनसीसी मैदान, धौली प्याऊ रेलवे स्टेशन गेट संख्या तीन, मल्टीलेवल पार्किंग विकास बाजार,. कलक्ट्रेट परिसर पार्किंग।
-वीवीआइपी मूवमेंट के समय वीआइपी मार्ग पर सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वीवीआइपी कार्यक्रम समाप्ति के बाद ही इन मार्गों को आम जनता के लिए खोला जाएगा। एंबुलेंस और फायर सर्विस जैसे आपात कालीन वाहनो को सभी प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया है।-शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
ये भी पढे़ं- मथुरा: ज्वैलर्स को गन प्वाइंट पर लेकर दिनदहाड़े लाखों की लूट, विरोध करने पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
