बहराइच: खेत की जुताई करते समय रोटावेटर से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मटेरा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत इंटहा में मंगलवार को खेत की जुताई के समय रोटावेटर में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक रोटावेटर से कट कर कई टुकड़े में तब्दील हो गया। रात नौ बजे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत इंटहा में मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे इंटहा निवासी संदीप कुमार (20) अपने खेत में गया हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि बगल के खेत में जुताई कर रहे ट्रैक्टर के पास संदीप अपना खेत जुताई करने को लेकर बताने गया हुआ था। 

cats0

जुताई कर रहे ट्रैक्टर पर पीछे से रोटावेटर पर पैर रखकर चढ़ रहा था। तभी पैर फिसल गया और संदीप रोटावेटर में गिरकर फस गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई और शरीर के कई टुकड़े हो गए। घटना सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और नानपारा पुलिस को सूचना दी कोतवाली नानपारा प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संदीप के पिता का कई वर्ष पहले स्वर्गवास हो गया था संदीप की मां और बड़ा भाई लखनऊ में मां के इलाज के लिए गए हुए थे सूचना पाकर बड़ा भाई और मां लखनऊ से वापस हुए। उसके बाद लगभग रात्रि 9 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: समझौते से इंकार करने पर देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

संबंधित समाचार