आगरा: शारीरिक संबंध बनाने में पति है नाकाम, जेठ और ससुर जबरन करते हैं रेप..., पीड़िता की आपबीती सुन दंग रह गई पुलिस
![आगरा: शारीरिक संबंध बनाने में पति है नाकाम, जेठ और ससुर जबरन करते हैं रेप..., पीड़िता की आपबीती सुन दंग रह गई पुलिस](https://www.amritvichar.com/media/2023-11/cats038.jpg)
![](https://www.amritvichar.com/media/2024-07/neha-gupta-336.jpg)
आगरा। यूपी के आगरा जिले में एक महिला ने अपने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। महिला का आरोप है कि उसके ससुर और जेठ उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पति नंपुसक है। जेठ और ससुर जबरन उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। पीड़िता ने थाने में जाकर अपने पति, ससुर और जेठ के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के अछनेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि उसकी शादी फरवरी माह में ताजगंज थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में हुई थी। लेकिन शादी के बाद से पति ने उससे दूरी बना ली। इस पर जब उसने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया तो पति उसकी पिटाई कर दी। सास ने भी उसे ही डांट दिया।
पीड़िता ने आगे बताया कि किसी तरह उसने मायके जाकर इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। अब पीड़ित ने महिला चौकी किरावली में ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-नोएडा: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में चौकीदार को तीन साल की सजा