सुलतानपुर: कादीपुर में दिनदहाड़े वृद्ध की गोली मारकर हत्या, पिता-पुत्र नामजद

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कादीपुर/सुलतानपुर, अमृत विचार। कस्बे के अनिरुद्ध नगर मोहल्ले में मामूली कहासुनी में दिनदहाड़े गोली मारकर वृद्ध की हत्या कर दी गई। हत्यारे मौके से फरार हो गए। मौके पर एसपी सोमेन बर्मा भी पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।  

बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे अनिरुद्ध नगर मोहल्ले के अशोक कुमार दुबे (63) अपने किराने की दुकान/मकान के सामने बैठे थे। तभी उनके पड़ोसी धर्मेंद्र दुबे आ गए और अशोक कुमार दुबे के ऊपर मुखबरी करने एवं हर काम में दखलंदाजी करने का आरोप लगाया। जिसे लेकर दोनों व्यक्तियों से मामूली कहां सुनी हो गई। 

आरोप है कि धर्मेंद्र दुबे ने अपने बेटे दिव्यांश दुबे को गोली मारने के लिए कहा। इतने में ही दिव्यांश ने अशोक के ऊपर तीन फायर झोंक दिया। जिसमें से एक गोली उनकी दाहिनी आंख, दूसरी गोली दाहिने हाथ तथा तीसरी गली  पीठ के दाहिनी तरफ लगी। गोली मारने के बाद आरोपी पिता-पुत्र फरार हो गए। 

cats0
सुलतानपुरः कादीपुर घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल करते एसपी सोमेन बर्मा

 

घायल अशोक को सीएचसी कादीपुर लाया गया। जहां पर चिकित्साकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक  अशोक के पुत्र संदीप की तहरीर पर पुलिस ने अनिरुद्ध नगर मोहल्ले के धर्मेंद्र दुबे एवं दिव्यांशु दुबे पुत्र धर्मेंद्र दुबे के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीआरओ शैलेंद्र मिश्र, एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ शिवम मिश्र, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह सहित सीओ सर्किल के सभी थानों की पुलिस एवं सीओजी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए।

घटना की एफआईआर हो गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीमें  गठित की गई है। शीघ्र आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है..., सोमेन बर्मा, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर।

यह भी पढ़ें:-नोएडा: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में चौकीदार को तीन साल की सजा

संबंधित समाचार