लखनऊ: मुलायम सिंह यादव की मनाई गई जयंती, सपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की आज यानी 22 नवंबर को जयंती है। समाजवादी पार्टी की ओर से  'नेताजी' की जयंती पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी लखनऊ के कैसेरबाग स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर 'नेताजी' की जयंती मनाई गई। 

इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सपा नेताओं ने स्व. मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही नेताओं ने उनकी राजनीतिक यात्रा, उनके सघर्ष और विचारधारा को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए।

बता दें कि स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समाजवादी पार्टी लखनऊ की ओर से कई सपा के नेताओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला कार्यालय पर तहरी भोज का भी आयोजन किया गया। वहीं इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन में जो सिखाया है उसको लेकर आगे काम करेंगे। 

उन्होंने कहा कि नेताजी ने समाज के शोषित, वंचित, पीड़ित, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और महिलाओं के लिए पूरे जीवन संघर्ष करने का काम किया है हमारा प्रयास है कि नेताजी ने जिन लोगों के लिए संघर्ष किया उन्हें उनका हक, सम्मान और अधिकार दिलाएं। सपा नेताओं ने आगे कहा कि नेताजी के अधूरे कामों को उनके बेटे अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरा किया जायेगा। 2024 लोकसभा चुनाव की जीत मर सपा की अहम भूमिका  होगी और अखिलेश यादव देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: PM Modi पर राहुल गांधी के बयान पर बोले Keshav Prasad Maurya - उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है

संबंधित समाचार