UP Roadways: यूपी रोडवेज के कर्मचारियों के लिए सरकार ने किया यह बड़ा एलान, ड्राइवरों और कंडक्टरों में खुशी का लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग में संविदा पर कार्य कर रहे ड्राइवरों- कन्डक्टरों का पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय लिया है। आगामी एक दिसम्बर से ड्राइवरों-कन्डक्टरों के पारिश्रमिक में प्रति किमी 14 पैसे की दर से अधिक भुगतान किया जाएगा। इससे परिवहन निगम की बसों में कार्यरत 30 हजार से अधिक ड्राइवरों-कन्डक्टरों को लाभ मिलेगा। इस सम्बंध में प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने आदेश जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) अशोक कुमार ने बताया कि निगम में कार्यरत ड्राइवरों-कन्डक्टरों की पारिश्रमिक दरों को पुनरीक्षित किया गया है। अभी तक 1.75 रुपए प्रति किमी की दर से भुगतान किया जा रहा था, जिसे पुनरीक्षण के पश्चात बढ़ाकर 1.89 रुपए प्रति किमी कर दिया गया है। नई दर से देय भुगतान एक दिसम्बर से लागू होगा।

उन्होंने बताया कि नोएडा क्षेत्र की नगरीय बसें, इसी क्षेत्र की ग्रामीण सेवाएं, एनसीआर क्षेत्र के अन्तर्गत कौशाम्बी, साहिबाबाद एवं लोनी डिपो व एनसीआर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले समस्त डिपोज की ग्रामीण सेवाओं में कार्यरत केवल संविदा चालकों, गोरखपुर क्षेत्र की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के निकट सौनोली, सिद्धार्थनगर एवं महाराजगंज बस डिपो के संविदा चालक एवं उप नगरीय सेवाओं के ड्राइवरों को छोड़कर शेष संविदा ड्राइवर-कन्डक्टर को ही इसका लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें -Video - एडिशनल एसपी के बेटे की मौत के 24 घंटे बाद स्कूली ड्रेस में पहुंचे स्टंटबाज, गाड़ियां सीज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका