बरेली: बीएड पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश अब 23 तक
बरेली, अमृत विचार : सत्र 2023-25 में बीएड में सीधे प्रवेश के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने तिथि बढ़ा दी है। इस संबंध में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने संबद्ध बीएड महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।
झांसी विश्वविद्यालय ने बीएड में सीधे प्रवेश के लिए 20 नवंबर तिथि निर्धारित की थी, जिसे बढ़ाकर 23 कर दी है। इसके अलावा अल्पसंख्यक संस्थानों में निर्धारित सीटों पर 25 से 27 तक प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें - बरेली: दिवाली के बाद भी उड़ानों के किराये में बढ़ोत्तरी बरकरार
