बरेली: जल्द ही पूरी तरह से हटाया जाएगा बाकरगंज से कूड़े का पहाड़

बरेली: जल्द ही पूरी तरह से हटाया जाएगा बाकरगंज से कूड़े का पहाड़

बरेली, अमृत विचार। बाकरगंज के निवासियों को जल्द ही कूड़े के ढेर से छुटकारा मिलने वाला है। इस बारे में कंपनी के महाप्रंबधक शुभम ने बताया कि कूड़े का निस्तारण जब शुरू किया था तब यहां पांच लाख 75 हजार मीट्रिक टन कूड़ा था। अब तक 3 लाख कूड़े का निस्तारण हो चुका है, पर अभी भी 2 लाख 75 हजार मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण होना बाकी है। 

बचे हुए कूड़े का जल्दी से जल्दी निस्तारण करने के लिए उनकी कंपनी और नगर निगम की ओर से एक ज्यादा क्षमता में काम करने वाली मशीन का काम पूरा हो चुका है अब आने वाले एक से दो सप्ताह में इसे शुरू किया जाएगा। वर्तमान में जिस मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है उसकी क्षमता 500- 600 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण करने की है। जो नई मशीन के सहयोग से 1700 मीट्रिक टन हो जाएगी जिससे 1700 से मीट्रिक टन का रोजाना निस्तारण किया जाएगा। जिससे आने वाले 4 से 5 महीने में इस पूरे कूड़े का निस्तारण हो जाएगा। 

इस समय इस कूड़े के निस्तारण के लिए 42- 45 लोगों की मदद से इस कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। नई मशीन के उपयोग से निस्तारण करने वालों की भी संख्या 70- 80 लोगों की हो जाएगी। रोजाना कूड़े का निस्तारण करने के लिए मशीन 17 से 18 घंटे चलती है। बाकी के समय का इस्तेमाल मशीन को साफ आदि अन्य कामों को करने के लिए किया जाता है।
                                               
इस तरह किया जाता है कूड़े का निस्तारण 
कंपनी के महाप्रंबधक शुभम ने बताया कि कूड़े के निस्तारण के लिए वह कूड़े के अलग- अलग रोह बना कर उसमें बायो कल्चर का स्प्रे किया जाता है जिससे15- 20 दिन बाद कूड़े को छोड़ दिया जाता है जिसके बाद कूड़े को मशीन की सहयता से अलग- अलग कर दिया जाता है। मशीन की सहयता से प्लास्टिक, पत्थर व महीन कूड़े आदि को अलग कर उसका कई तरह से इस्तेमाल कर लिया जाता है। 

जानिए क्या बोले बाकरगंज के निवासी 
हमें इस कूड़े के ढेर से बहुत परेशानी हो रही है हमने इसके लिए कई बार आवाज उठाई है पर हर बार हमारी आवाज दवा दीं जाती हैं।  बरसात के समय ये कूड़ा बरसात के पानी के साथ नीचे आ जाता है जिससे यहां की रोड आधी भर जाती है जिससे कई बार लोग बीमार भी हुए हैं। दस सालों से हमेंशा यही कहा जा रहा है कि कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है पर यह अभी उतना ही है जितना रोजाना निस्तारण किया जाता है। उससे दोगुना रोजाना यहां गाड़ी से कूड़ा आता है इसे देखकर नहीं लगता कि यह कूड़ा कभी निस्तारण किया जाएगा।- मोहम्मद आरिफ

इस कूड़े के ढेर से आए दिन यहां के कई लोग बीमार होते हैं। इसकी वजह से कई खतरनाक बीमार यहां के लोगों को हो रही है इसके बावजूद नगर निगम इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इस कूड़े के ढेर का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए।- रहीसा

ये भी पढे़ं- बरेली: तांगा चला रहे चाचा हेलमेट लगाकर कर रहे लोगों को जागरुक, छोटे-छोटे बच्चे बनाते हैं मजाक