Hamirpur Suicide: सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने लगाई फांसी… मौत, मोबाइल को लेकर हुई थी कहासुनी
हमीरपुर में मोबाइल को लेकर सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने लगाई फांसी मौत।
हमीरपुर में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का मोबाइल को लेकर अपने बड़े भाई से विवाद हुआ था।
हमीरपुर, अमृत विचार। राठ कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ले में बुधवार रात कक्षा सात में पढ़ रहे एक मासूम छात्र ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सनसनी खेज घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया जाता है कि बडे भाई से मोबाइल को लेकर मृतक की कहासुनी हो गई थी।
कोतवाली के टोला राठ गांव निवासी मूलचंद्र प्रजापति अपने परिवार के साथ कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ले में किराए से रहते हैं। मूलचंद्र के दोनों बच्चे अमन और प्रिंस पढ़ाई करते हैं। प्रिंस एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 7वीं का छात्र है। बुधवार रात करीब पौने दस बजे प्रिंस की मां रामलीला मेला देखने के लिए गई थी। घर में प्रिंस का बडा भाई अमन और उनके मामा का लड़का मौजूद था।
इसी दौरान मोबाइल को लेकर अपने बडे भाई अमन से प्रिंस की कहासुनी हो गई। इसी बीच प्रिंस बाथरूम में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब अमन ने आवाज लगाई तो कोई जबाव नहीं मिला। इस पर अमन ने जब बाथरूम के गेट के ऊपर बने रोशनदान से देखा तो प्रिंस लटका हुआ था।
प्रिंस की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ प्रिंस को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बेटे की मौत पर मां और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल था। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं आया है।
ये भी पढ़ें- UP: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कल आएंगे कानपुर, यहां जानें- कार्यक्रम की पल-पल की अपडेट
