सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: विपरीत दिशा से आ रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत
सीतापुर, अमृत विचार। जिले के खैराबाद थाना इलाके में नेशनल हाइवे 24 पर ट्रक की टक्कर से कार सवार पिता-पुत्र समेत 4 लोग की मौत हो गई। हादसे के दौरान कार सवार विपरीत दिशा से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खाई में चला गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों को कार से निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। एसपी सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले से बारात लेकर फैजाबाद जिले में ग्राम रौनाही जा रहे थे इसी दौरान एक कार सवार परिवार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।
खैराबाद इलाके में नेशनल हाइवे पर हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालकर शिनाख्त के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। मृतकों ने पिता सहित दो पुत्र और एक युवक शामिल है। नेशनल हाइवे 24 पर हुए हादसे में काफी देर तक सड़कों पर आवाजाही रुक गई। एसपी चक्रेश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें:-यह भी पढ़ें:-संतकबीरनगर: फंदे से लटकता मिला यूट्यूबर मालती चौहान का शव, पति से पूछताछ में जुटी पुलिस
