टीएलएम मेले और विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बेटियों की प्रतिभा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना रोड में हुआ कार्यक्रम
अमृत विचार लखनऊ। राजकीय बालिका इण्टर कालेज, शाहगीना रोड, में गुरुवार को जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी- 2023 व टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी व टीलएम मेले का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने किया। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग के 21 एवं जूनियर वर्ग के 52 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से अपने-अपने विभिन्न माडलों का प्रदर्शन किया जिसमें हास्पिटल बेड विद टॉयलेट पॉट, रीन्युऐबल एनर्जी, चन्द्रयान, त्रिकोणमति पार्क के मॉडल काफी रोचक रहे। प्रदर्शनी में सीनियर एवं जूनियर वर्ग प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र, छात्राओं को सील्ड, कप देकर पुरस्कृत किया गया वहीं 10 छात्र, छात्राओं को सात्वना पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर उक्त समस्त पुरस्कारों का वितरण मनीषा द्विवेदी, सह निरीक्षक, आंग्ल भारतीय विद्यालय, जय शंकर श्रीवास्तव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थित रहे।
सीनियर वर्ग में इन्हें मिला सम्मान
- प्रथम पुरस्कार विजय कुमार, सचिन भारती, जनता इण्टर कालेज, आलमबाग, लखनऊ
- द्वितीय पुरस्कार जूहम खान, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, मलिहाबाद, लखनऊ तृतीय पुरस्कार कहकशा फातिमा, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, शाहमीना रोड, लखनऊ
जूनियर वर्ग में इन्हें मिला सम्मान
- प्रथम पुरस्कार अनुज कुमार, राजकीय हाईस्कूल, ससपन, माल
- द्वितीय पुरस्कार - देव बाजपेयी, कृष्णा वर्मा, अमीनाबाद इण्टर कालेज, तृतीय पुरस्कार- नन्दनी, पिंकी सिंह, स्वतन्त्र इण्टर कालेज, आलमबाग, लखनऊ।
61 विद्यालयों के अध्यापकों ने प्रस्तुत किए टीएलएम
वहीं टीएलएम मेले में जिले के 61 विद्यालयों के अध्यपकों की ओर से गणित, विज्ञान, सामाजिक विषय के टीएलएम प्रर्दशित किये गये। जिसमें अध्यापकों की ओर से शिक्षण कार्य में टीएलएम की महत्वपूर्ण भूमिका को बताया गया। जिनमें से चयन समिति द्वारा विज्ञान में प्रथम पुरस्कार गरिमा मिश्रा, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, शाहमीना रोड, सामाजिक विज्ञान में प्रथम पुरस्कार रेनू सिंह, राजकीय बालिका इण्टर कोलज, बेहटा तथा गणित विषय में प्रथम पुरस्कार प्रेमलता, राजकीय हाईस्कूल, परहेटा, लखनऊ को दिया गया।
ये भी पढ़े:- UP Board Exam 2024: इस बार घट गई पूरे प्रदेश में केद्रों की संख्या, जनिए कितने केन्द्रों पर होगी परीक्षा
