Animal Trailer Out : धांसू है रणबीर कपूर का 'एनिमल' अवतार, रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म की कहानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर,अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म एनिमल के ट्रेलर में रणबीर कपूर की अपने पिता अनिल कपूर के साथ बॉन्डिंग भी दिखाई गई है, वहीं रणबीर कपूर का खूंखार लुक और भी ज्यादा रौंगटे खड़े कर देने वाला है। ट्रेलर में रणबीर कपूर बचपन से लेकर जवानी और बुढापे तक के रोल में नजर आए हैं।ट्रेलर में रणबीर कपूर दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। एनिमल की कहानी पिता और बेटे की कहानी है। बलबीर सिंह (अनिल कपूर) के लिए उसका बेटा अर्जुन सिंह (रणबीर कपूर) पागल है। बलबीर का रवैया हमेशा बेटे के लिए गुस्सैल रहा है।

हालांकि, अर्जुन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, उसके लिए बलबीर सिंह सुपर हीरो है। अर्जुन सिंह को एक दिन खबर मिलती है कि उसके पिता पर किसी ने गोली चला दी है। इसके बाद वो बिना सोचे- समझे एक बड़ी और खतरनाक जंग पर निकल जाता है। इस जंग में अर्जुन सिंह इंसान से जानवर बन जाता है। पिता के हमलावर की जान लेना ही अब उसकी जिंदगी का मकसद है, लेकिन दुश्मन भी अर्जुन सिंह से किसी मामले में कम नहीं है। एनिमल की कहानी दोनों की इस जंग के साथ आगे बढ़ती है।

फिल्म एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है। फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें : VIDEO : 'डंकी ड्रॉप 2' का पहला गाना 'लुट पुट गया' रिलीज़, तापसी पन्नू-शाहरुख खान का दिखा रोमांस

संबंधित समाचार