घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार बेहद उतार-चढ़ाव के बीच सपाट
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती सत्र में बेहद उतार-चढ़ाव के बाद कारोबार सपाट रहा। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 67.71 अंक चढ़कर 66,085.52 पर पहुंच गया। निफ्टी 28.9 अंक बढ़कर 19,830.90 पर रहा। हालांकि, बाद में दोनों को भारी अस्थिरता का सामना करना पड़ा और वे उच्च व निम्न स्तर के बीच कारोबार कर रहे थे।
सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे। टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट आई। थैंक्सगिविंग के अवसर पर अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बंद थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 255.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
ये भी पढ़ें- अश्विनी वैष्णव सोशल मीडिया मंचों के प्रतिनिधियों से मिले, कहा-‘डीपफेक’ से निपटने के लिए नए नियम लाएंगे
