लखनऊ की सड़क पर उतरे यमराज, पढ़ा रहे यातायात का पाठ, लेकिन मनमानी से लोग नहीं आ रहे बाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात जागरूकता माह चल रहा है। बावजूद उसके उसके लोग मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। हालात ये हैं कि पिछले माह की अपेक्षा इस माह चालान संख्या भी दोगुनी हो चुकी है फिर भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है। अब यमराज जी सड़क पर उतरकर लोगों को यातायात नियमों को पालन समझा रहे हैं। 
शनिवार हजरगंज स्थित अटल चौक पर यमराज के रूप में एक युवक लोगों को जिंदगी का महात्व बताते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रहा था।

 लोग उसकी बात सुनने की बजाय मजाक बना रहे थे। वहीं डीसीपी ह्दयेश कुमार ने बताया कि लखनऊ में जागरूकता अभियान जारी है। जो नहीं सुधर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी जारी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में हजरतगंज क्षेत्र से 32, आलमबाग क्षेत्र 7 और गोमती नगर क्षेत्र से 37 वाहनों को क्रेन से उठाया गया वहीं दूसरी ओर 360 अन्य चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। 

ये भी पढ़े:- UP Board Exam 2024: इस बार घट गई पूरे प्रदेश में केद्रों की संख्या, जनिए कितने केन्द्रों पर होगी परीक्षा

संबंधित समाचार