अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने हाट कुक्ड योजना की शुरुआत की, स्कूली बच्चों को अपने हाथ से परोसा भोजन, बांटी चॉकलेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां सबसे पहले सीएम योगी ने 3401 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलाई जाने वाली हाट कुक्ड योजना की शुरुआत की। इसके साथ ही सीएम ने 403 करोड़ की लागत से 35 जिलों के 3401आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास भी किया।

हाट कुक्ड योजना की शुरुआत करते हुए सीएम योगी ने स्कूली बच्चों को अपने हाथ से खाना परोसा। सीएम योगी ने बच्चों को चाकलेट भी बांटी और उनकी पीठ थपथपाकर उनका हौसला भी बढ़ाया।

Untitled-3 copy

सीएम ने कहा कि इस गरम खाना योजना से यूपी के 80 लाख बच्चों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि मिशन कायाकल्प से बच्चों में सुधार देखा जा रहा है। स्कूलों की स्कूलों में संख्या बढ़ रही है। 

यूपी में बच्चों के पोषाहार पर खास ध्यान दिया जा रहा है। वहीं इस मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में 500 साल के बाद भव्य राम मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर सेक्टर में तेजी से काम हो रहा है और यूपी का तेजी से विकास हो रहा है। सीएम ने कहा कि विभागों के बीच आपसी समन्वय की बहुत जरूरत है। 

इंसेफ्लाइटिस पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पूर्व में यूपी को इंसेफ्लाइटिस से बच्चों की हो रही मौत के लिए जाना जाता था लेकिन पिछले चार साल में अभियान चलाकर इसको रोकने का प्रयास किया गया जिसका नतीजा ये निकला कि यूपी से इंसेफ्लाइटिंस पूरी तरीके से खत्म हो चुका है। बता दें कि कार्यक्रम के बाद सीएम योगी हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजन अर्चन करेंगे जिसके बाद वो भगवान रामलला के दर्शन करने जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: रायबरेली: अलाव ताप रहे दो लोगों पर अनियंत्रित होकर पलटा राख लदा टैंकर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

संबंधित समाचार