तो यूपी के 800 सिंगल स्कीन सिनेमा मालिकों को मिलने जा रही बड़ी राहत, ये बदलाव की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश भर में मौजूदा समय में सिंगल स्क्रीन 800 से अधिक सिनेमा हाल ऐसे हैं जो वर्षों से बंद पड़े हुए हैं , प्रदेश सरकार अब इन सिनेमा हाल मालिकों को बड़ी राहत देने जा रही है। इन सिनेमाघरों का उपयोग अब व्यवसायिक तौर पर हो सकेगा। अभी तक व्यवसायिक उपयोग न होने से सिनेमाहाल मालिक परेशान हो रहे थे इसके चलते करोड़ों के राजस्व का भी नुकसान हो रहा था। दरअसल उत्तर प्रदेश आवास विभाग के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी की ओर से राज्यकर विभाग की सहमति के बाद शासनादेश जारी हुआ है। इस शासनादेश के मुताबिक अब सिनेमा हाल मालिकों को राहत मिल सकेगी। 

अभी तक था ये नियम
अभी तक जो भी सिंगल स्क्रीन सिनेमा घर थे नियम के मुताबिक उनका उपयोग किसी भी प्रकार से व्यवसायिक तौर पर नहीं किया जा सकता था। ऐसे में सभी सिंगल स्क्रीन सिनेमा घर धूल फांक रहे थे और मालिकों को काफी नुकसान हो रहा था। लेकिन अब व्यवसायिक अनुमति होने के बाद काफी राहत मिल जायेगी। 

जल्द शुरू होगी तोड़ने की कार्रवाई
सभी सिंगल स्क्रीन को तोड़ने की कार्रवाई जल्द ही शुरू होगी। बताया जा रहा है कि जो सिंगल स्क्रीन सिनेमा मालिक आगे भी नये सिरे से सिनेमा घर चलाना चाहते हैं उनको राहत भी दी जायेगी। वह नया सिनेमाहाल का निर्माण कर फिर से शुरूआत कर सकते हैं। 

सिंगल स्क्रीन से मल्टीप्लेक्स में बदला था उमराव
लखनऊ के निशातगंज स्थित उमराव सिनेमा हाल कभी सिंगल स्क्रीन हुआ करता था। लेकिन बाद में इसको बंद कर दिया गया। उसके बाद सरकार से अनुमति लेकर इसको मल्टील्पेक्स के रूप में तब्दील किया गया। इस जगह पर पहले मॉल बनाया गया उसके बाद उसी में एक उमराव नाम से मल्टीप्लेक्स बनाया गया। 

ये भी पढ़े:-  यूपी बोर्ड: 2024 प्रैक्टिकल एग्जाम की हुई घोषणा, 15 दिनों को शेड्यूल निर्धारित, जानिए कैसे होगी परीक्षायें

 

संबंधित समाचार