गौतमबुद्ध नगर : महिला को बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर - डॉक्टरों ने एक पैर काटा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 चौराहे के पास सब्जी खरीद कर लौट रही एक महिला को अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला का एक पैर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने काट दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

सेक्टर-24 के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर 12 के निवासी चंद्र मोहन पालीवाल ने बृहस्पतिवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 नवंबर को उनकी मां जब सब्जी खरीद कर सेक्टर 12 के पास एक चौराहे पर सड़क पार कर रही थी तभी एक अज्ञात बस चालक ने उनकी मां को टक्कर मार दी। पालीवाल ने कहा कि इस घटना में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। कुमार ने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुई महिला का एक पर डॉक्टरों ने काट दिया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

ये भी पढ़ें -गौतमबुद्ध नगर: दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त महाअधिवक्ता के घर से लाखों की चोरी

संबंधित समाचार