अयोध्या: विधायक ने किया नए जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवई, अयोध्या। कई गांवों से मां कामाख्या धाम और रुदौली गेस्ट हाऊस की दूरी ज्यादा होने के कारण रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने शुक्रवार को शिवाला चौराहा स्थित मार्केट घोसवल में नए जनसंपर्क कार्यालय का शुभारम्भ किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

उन्होंने कहा कि नियमित रूप से यहां भी लोगों की शिकायतों को सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राम प्रेस यादव, तेज प्रकाश रावत, विश्राम साहू, अम्बिका प्रसाद रावत, प्रधान राम केवल यादव, राम भवन रावत, कृष्ण सागर पाल, मास्टर राजेश, बलगर रावत, अनूप कुमार, राजेश वर्मा, प्रधान राजेंद्र यादव, धर्मेन्द्र सिंह, राजेश यादव, अरविन्द वर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: 14 साल की उम्र में पहला कत्ल कर 'कालिया' बना अतीक का खास गुर्गा, काली गिट्टी का काम कर बनाई करोड़ों की सम्पत्ति

संबंधित समाचार