अमरोहा: कोहरे के बीच नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन, बड़ी ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। कोहरे के बीच शुरू हुई शीत लहर ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार की प्रातः आसमान में छाए कोहरे के कारण लगभग 9:30 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए, मार्गो पर भी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था।तो वहीं ठंडी हवाओं ने भी नगर वासियों को परेशान किया।

शुक्रवार को जब नगर वासियों की आंख खुली तो उन्हें अंधेरा दिखाई दिया क्योंकि लगभग 9 - 9:30 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए, सूर्य देव के दर्शन न होने का कारण कोहरे रहा क्योंकि कोहरे ने अपनी चादर में सूर्य देव को ढक रखा था।

 जिसके कारण मार्गों पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई थी, वही सुबह के समय कुछ हल्की ठंडी हवा चलने के कारण नगर वासियों को पूरी तरीके से ठंड का एहसास कर दिया। लगभग 10:00 बजे करीब सूर्य देव के कुछ दर्शन हुए लेकिन दो-तीन बजे से मौसम फिर सुबह वाला हो गया।

ये भी पढ़ें;- अमरोहा: मोहम्मद शमी ने कहा- प्रधानमंत्री का गले लगाना सबसे ज्यादा यादगार

संबंधित समाचार