काशीपुर: निजी जीवन की जानकारी पर अभद्र टिप्पणी कर सार्वजनिक करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पीड़ित ने एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी के साथ मिलकर उसकी निजी जीवन की जानकारी को भद्दे-भद्दे कमेंट व आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया फेसबुक पर सार्वजनिक करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आईटीआई थाना क्षेत्र के जसपुर खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ीनेगी निवासी सुरेश कुमार उसकी पत्नी के साथ मिलकर अपनी फेसबुक आईडी से उसकी निजी जीवन की जानकारी को भद्दे-भद्दे कमेंट व आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर रहा है।

जब उसने फेसबुक आईडी से कमेंट हटाने के लिए कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। 16 जून 2023 को रात्रि करीब 10 बजे आरोपी सुरेश कुमार ने उसके मोबाइल पर धमकी दी कि यदि उसके और पत्नी के बीच आया तो झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देंगे। इसके बाद पीड़ित ने आईटीआई थाने में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। । मजबूर होकर पीडित ने धारा 156 (3) सीआर पीसी के तहत प्रार्थना पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। कोर्ट के आदेश पर आईटीआई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार