उमेशपाल हत्याकांड : अतीक के बेटे ने नफीस की कार का कई बार कटवाया था चालान, आजिज होकर कर दी थी ट्रांसफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उमेशपाल हत्याकांड के दौरान इस्तेमाल की गयी नफीस बिरयानी की क्रेटा कार को लेकर एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। पकड़े जाने के बाद नफीस ने बताया की अतीक का बेटा उसकी कार का बार-बार चालान करवा रहा था। अतीक अहमद का बेटा, बीते  एक साल भर में 40 हजार का चालान करा दिया । जिसका जुर्माना नफीस ने भरा था। नफीस ने पूछताछ में बताया है कि उमेश पाल हत्याकांड में इस्तेमाल हुई कार को माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अपने पास ही रखता था। जिसके बार-बार चालान कट रहे थे। एक साल के अंदर ही उस कार के 30 से 40 हजार रुपये के चालान कट गया। जिसकी वजह से उस क्रेटा कार दूसरे के नाम ट्रांसफर दी।

प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल मर्डर केस में शामिल अतीक अहमद का करीबी नफीस मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में है। नफीस पर प्रयागराज पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों को नफीस ने ही कार मुहैया कराई थी। सूत्रों के मुताबिक, असद की वजह से नफीस ने क्रेटा कार 2019 में रुखसार के नाम ट्रांसफर कर दी थी।

नफीस अपने दोस्त अशरफ अहमद के साथ-साथ अतीक के फंड को भी निवेश करता था। वह अतीक अहमद के कहने पर प्रॉपर्टी खरीदता था और रियल स्टेट में पैसा लगाता था। शुरुआती पूछताछ के दौरान नफीस अहमद ने कई बेनामी प्रॉपर्टी पुलिस को बताई है। अशरफ अपने पैसों को नफीस के व्यापार में लगवाकर हिस्सा लेता था। नफीस की 'ईट ऑन कॉर्नर' में  अशरफ चालीस फीसदी का पार्टनर था। पुलिस नफीस को कस्टडी रिमांड पर लेकर अतीक-अशरफ के फंड की और भी जानकारी जुटाएगी।

ये भी पढ़ें -खुलासा : शाइस्ता पर नफीस था मेहरबान, लाखों की मदद कर भेजा गुजरात

संबंधित समाचार