सुल्तानपुर में बोले भूपेन्द्र सिंह चौधरी- नगर पंचायत को संवारने से विकसित भारत का सपना होगा साकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को यहाँ कहा कि नगर पंचायत को सजाने, संवारने और आत्मनिर्भर बनाने से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। भाजपा गरीबों के लिए समर्पित है। हमें सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ गरीबों एवं पात्रों तक पहुंचाना है।

शहर के पयागीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर काशी, गोरखपुर एवं अवध क्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्षों के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार विकास,सुशासन व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे पर काम कर रही है। सरकार की योजना का लाभ सभी वर्गों को बिना भेदभाव मिल रहा है। सरकार ने जो भी वादे किये उसको पूरा किया है।

उन्होंने कहा श्रीराम मन्दिर निर्माण, अनुच्छेद 370 को समाप्त करना, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा देने आदि का काम सरकार ने किया है। उन्होंने कहा नगर पंचायत अध्यक्षों को जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करनी होगी। उन्होंने कहा कांग्रेस की विचारधारा विदेशी है जबकि भाजपा की विचारधारा स्वदेशी एवं राष्ट्रवादी है।

बाद में उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा भाजपा एक जीवंत राजनीतिक संगठन है। हम अपने कार्यक्रमों एवं अभियानों के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं। उन्होंने कहा पांच राज्यों के जनादेश का स्वागत करने के लिए हम तैयार है। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष का विस्तार से जीवन परिचय कराते हुए धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा प्रत्येक नगर पंचायत अध्यक्ष अपना जनसंपर्क कार्यालय जरूर बनाए। जनता के दुख-सुख में भागीदार बने। जनता की सेवा धर्म मानकर करे।
संगठन विस्तार के लिए लोगों से संपर्क एवं संवाद बनाए रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी मीना चौबे ने धन्यवाद देते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर प्रभाकर दूबे, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, आनन्द जायसवाल, विनय पासवान, विजय लक्ष्मी, शीतला प्रसाद, नीलम सिंह राना, अमरपाल यादव, संजू सहित दर्जनों नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू,नपा अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,आलोक आर्या, संजय त्रिलोकचन्दी,सुनील वर्मा,ज्ञान जायसवाल, आनन्द द्विवेदी, चन्दन नारायन सिंह, डाॅ अनुराग पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए खतरनाक है पैरों में घाव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म