बरेली: ढाई किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
शाही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार पर हत्या का नहीं कर सकी खुलासा
बरेली, अमृत विचार : शाही पुलिस ढाई किलो अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर वाहवाही लूट रही है लेकिन महिलाओं की हत्या का खुलासा नहीं कर पा रही है। पुलिस ने जिस तस्कर को गिरफ्तार किया है, वह झोपड़ी में अफीम रखकर हाइवे पर ट्रक चालकों को सप्लाई करता था। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव खरसैनी शाही निवासी नन्हे के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन के मुताबिक पुलिस टीम ने गांव खरसैनी के पास रसूलिया पुलिया के पास नन्हे को एक बैग के साथ गिरफ्तार किया।
उसने पूछताछ में बताया कि वह हाइवे पर ट्रक चालकों को सप्लाई करता था। वह अफीम की खेप एक ईंट भट्टे के पास देने के लिए जा रहा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। साथ ही उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें - बरेली: फूड एक्सपो में एक ही छत के नीचे जुटेंगे कई देशों के उद्यमी
