बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट कर किया निर्वस्त्र, महिला सरपंच के खिलाफ FIR, जानिए पूरा मामला
व्यारा। गुजरात के तापी जिले में बेटे की मित्र के साथ मारपीट करने और उसे निर्वस्त्र करने के आरोप में एक महिला सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस
अधिकारी के मुताबिक सरपंच के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी में उसके पति और दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है, लेकिन मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस निरीक्षक एन.एस. चौहान ने कहा कि व्यारा तालुका के बोरखड़ी गांव की सरपंच सुनीता चौधरी 26 वर्षीय महिला के साथ बेटे के रिश्ते के खिलाफ थीं। चौहान के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला एक तलाकशुदा है, जिसे एक साल पहले सुनीता के अविवाहित बेटे से प्यार हो गया और दोनों हाल ही में व्यारा शहर में एक किराए के घर में एक साथ रहने लगे थे।
सुनीता, उनके पति अजीत और दो अन्य लोग गुरुवार शाम को कपूरा गांव में दोनों से मिले और उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहा। रास्ते में अपने बेटे को एक जगह छोड़ने के बाद, वे पीड़िता को खुशालपुरा गांव के पास एक एकांत जगह पर ले गए और उसे फंसाने के लिए उसके साथ बदसलूकी की।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Election: तीन दिसंबर को राजस्थान में खिलेगा कमल, ‘अंडर करंट’ भाजपा के पक्ष में- वसुंधरा राजे
