अयोध्या: विदेशों से भी रामभक्त भेज रहे मंदिर निर्माण के लिए चंदा
अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विदेशों में रहने वाले रामभक्तों द्वारा भी चंदा देने का कार्य शुरू हो गया है, लेकिन गृह मंत्रालय द्वारा FCRA के तहत अनुमति न मिलने के कारण श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चंदों को जमा व खर्च नहीं कर सकते हैं। 5 अगस्त …
अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विदेशों में रहने वाले रामभक्तों द्वारा भी चंदा देने का कार्य शुरू हो गया है, लेकिन गृह मंत्रालय द्वारा FCRA के तहत अनुमति न मिलने के कारण श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चंदों को जमा व खर्च नहीं कर सकते हैं।
5 अगस्त को भूमि पूजन के बाद मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के साथ ही दानदाताओं ने भी आर्थिक सहयोग देने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट खाते में अब तक 40 करोड़ से अधिक की धनराशि देश के राम भक्तों द्वारा जमा किया जा चुका है।
वहीं अब मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए विदेशों में भी रहने वाले राम भक्त दान देने के इच्छुक हैं इसी के तहत आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम अमेरिका से 1500 डॉलर का चेक ट्रस्ट के अयोध्या कार्यालय पहुंचा है। जिसे ट्रस्ट द्वारा सुरक्षित रख दिया गया है।
ट्रस्ट के लोगों की मानें तो यह धनराशि अभी किसी भी बैंक में जमा नहीं किया जा सकता है। जल्द ही गृह मंत्रालय द्वारा विदेशी मुद्रा को जमा करने की अनुमति मिलते ही अयोध्या के पंजाब नेशनल बैंक में नया खाता खोला जाएगा जिसके बाद विदेशों से मिले धनराशि को इस खाते में जमा होने की प्रक्रिया की जाएगी।
