Kanpur News: BJP के बूथ अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

कानपुर में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस समेत भाजपा नेता घर पहुंचे है।

कानपुर, अमृत विचार। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक 5 में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष मुकेश नारंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस समेत भाजपा नेता घर पहुंचे है। मामले की जांच शुरू हो गयी है।

एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ यादव ने बताया की घर वालों ने फोन के माध्यम से सुबह तड़के 3 बजे सूचना दी की मुकेश नारंग जो की बीजेपी के बूथ अध्यक्ष हैं वह मृत अवस्था में मिले हैं। सूचना पर यहां जब आये तो मुकेश जहाँ लेते थे उसके बगल में सल्फास की शीशी मिली है, हमने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले में पूछताछ जारी है, पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News : टॉप 10 बदमाशों पर कार्रवाई में 46 जिले फिसड्डी, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का भी प्रदर्शन खराब

संबंधित समाचार