पश्चिमी ईरान में हिमस्खलन से पांच पर्वतारोहियों की मौत, खतरे की चेतावनी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेहरान (ईरान)। पश्चिमी ईरान में हिमस्खलन की चपेट में आने से पांच पर्वतारोहियों की मौत हो गई और चार अन्य ज़ख्मी हो गए। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ की खबर के मुताबिक, बचावकर्मियों ने राजधानी तेहरान से करीब 300 किलोमीटर दूर सन बोरान चोटी से पांच पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए हैं। 

वहीं, चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। खबर में कहा गया है कि स्थानीय अधिकारियों की ओर से खतरे की चेतावनी जारी करने के बावजूद पर्वतारोहियों के नौ सदस्यीय दल ने बृहस्पतिवार को अपनी यात्रा शुरू की थी। पर्वत पर हाल के हफ्तों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई थी। ईरान में कभी कभार ही घातक हिमस्खलन होते हैं। साल 2020 में उत्तरी तेहरान के पर्वतीय क्षेत्र में हिमस्खलन की विभिन्न घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई थी। 

ये भी पढ़ें:- Pakistan: जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे इमरान खान, अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार का मामला

संबंधित समाचार