Kanpur Dehat Crime: वर पक्ष की हर्ष फायरिंग में किशोर को लगी गोली, हालत गंभीर, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर देहात में वर पक्ष की हर्ष फायरिंग में किशोर को लगी गोली।

कानपुर देहात में वर पक्ष की हर्ष फायरिंग में किशोर को गोली लग गई। इस पर उसे हैलट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। कस्बा के मालवीय नगर में शादी समारोह में वर पक्ष की ओर से की जा रही हर्ष फायरिंग के दौरान पिस्टल से चली गोली मानपुर डेरा निवासी किशोर के पेट में लग गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। बारात जनपद बुलंदशहर से आई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियांे को किया है।

सिकंदरा थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक मनोज कटियार की पुत्री की बारात शुक्रवार रात जनपद बुलंदशहर के बाढ़ा गांव से सिकंदरा के बिरहाना चौराहा स्थित विमला रॉयल गार्डन मंे आई थी। देर शाम बारात में शामिल लोग गाजे-बाजे पर नाच-गाना कर रहे थे। तभी वर पक्ष की तरफ से आए बुलंदशहर के बाढ़ा गांव निवासी केशव (50) ओमप्रकाश व खुर्जा निवासी भरत पुत्र हेत सिंह लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने लगे।

इसी दौरान पिस्टल से चली गोली पास खड़े सिकंदरा क्षेत्र के मानपुर डेरा गांव निवासी भगत सिंह नायक के तेरह वर्षीय पुत्र आनंद के पेट में लग गई। जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद किसी ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने घायल को जिला अस्पताल अकबरपुर भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने घायल आनंद को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

इस बावत सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह ने बताया कि शादी के दौरान गेस्ट हाउस में वर पक्ष की ओर से हर्ष फायरिंग की जा रही थी। जिससे लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली पास खड़े किशोर के पेट में लगी है। मामले में बुलंदशहर निवासी आरोपी केशव व भगत सिंह को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय मंे पेश करने के बाद जेल भेजा जा रहा है।  

पांच सौ रुपये में बर्तन धोने गया था घायल किशोर

मानपुर डेरा गांव के आनंद को एक ठेकेदार पांच सौ रुपये देने की बात कहकर गांव के ही अन्य चार बच्चों के साथ शुक्रवार की शाम को सिकंदरा कस्बा के मालवीय नगर स्थित विमला रायल गार्डन में बर्तन धोने के लिए आया था। देर शाम गेस्ट हाउस के बाहर सड़क पर बैंडबाजे के साथ घूम रही बारात में वर पक्ष के लोग नाच-गाना कर रहे थे। तभी हर्ष फायरिंग में चली गोली पास खड़े आनंद के पेट मंे जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें- UP Crime: PM आवास योजना के नाम पर बड़ी ठगी का खुलासा, STF और पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार