बहराइच: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने तेज किया आंदोलन, भरा सहमति पत्र
मोतीपुर/बहराइच, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जूनियर शिक्षक संघ के शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मिहींपुरवा में एकत्रित हुए शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली हड़ताल के लिए सहमत पत्र भरकर समर्थन दिया। जिले के सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अपने-अपने तरीके से मांग कर रहे हैं।
अब जूनियर शिक्षकों ने भी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अपनी मांग तेज कर दी है। शनिवार को जूनियर शिक्षक संघ मिहीपुरवा अध्यक्ष बलवंत सिंह और कोषाध्यक्ष सुनील प्रकाश चौधरी की अगुवाई में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सहमति पत्र भरा।
ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली संयुक्त मंच द्वारा भेजे गए पत्र को स्वीकार करते हुए सभी ने हड़ताल में शामिल होने के लिए सहमति पत्र भरा है। यह पत्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री की ओर से भेजा गया है इस दौरान आरती कौशिक, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, श्रवण कुमार सिंह, सत्यनारायण, गिरीश राम, पवन शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:-राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस ने तेलंगाना में भाजपा के किए टायर पंचर, दिल्ली में भी करेंगे
