बरेली: रुपये दोगुने करने का झांसा देकर की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार : बदायूं कोतवाली के शिवपुरम गली नंबर-एक निवासी संतोष सक्सेना ने केपीएस फाइनेंस सर्विस लिमिटेड के निदेशक संजीव मौर्य और एजेंट राकेश मौर्य के खिलाफ रकम हड़पने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि आरोपियों ने पांच साल में दोगुने का झांसा देकर 1.92 लाख रुपये हड़प लिए। तय समय के बाद भी आरोपी रुपये वापस नहीं दे रहे हैं। मूल रकम देने से भी इंकार कर रहे हैं। बरादारी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ें - बरेली: चौकी चौराहा के पास डॉक्टर की बेटी से छेड़छाड़, आरोपी कार छोड़कर फरार
