Fatehpur Crime: महिला को दी दुष्कर्म की धमकी… FIR दर्ज, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

फतेहपुर में युवक ने महिला को दुष्कर्म करने की धमकी दी।

फतेहपुर में युवक ने महिला को दुष्कर्म करने की धमकी दी। इस पर महिला ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फतेहपुर, अमृत विचार। महिला को दुष्कर्म करने की धमकी देकर एक युवक ने गाली गलौज भी की। घटना की सूचना पर पुलिस से भी युवक भिड़ गया। हंगामे के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और मुकदमा दर्ज किया। हथगाम थाने के एक गांव की रहने वाली महिला शनिवार शाम घर के बाहर दूध दुहने को निकली थी। घर के बगल में बाइक गैरिज खुला है। गैराज में हुसैनगंज थाने के दीवान का पुरवा निवासी आशीष अपने साथी के साथ बैठकर शराब पी रहा था।

महिला का आरोप है आशीष खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर अश्लील कमेंट करने लगा। मना करने पर गाली गलौज कर दुष्कर्म की धमकी दी। उसने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी आशीष भिड़ गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad Accident: तेज रफ्तार बोलेरो से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज