गोरखपुर: अब नहीं दिखाई देंगे बांस-बल्ली पर बिजली के तार, 11 करोड़ मिले
गोरखपुर। गोरखपुर में अब बिजली के तार बांस बल्ली पर नहीं दिखाई देंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में हुई जन प्रतिनिधियों की बैठक में सांसद रवि किशन और भाजपा संगठन द्वारा की गई मांग को तुरंत पूरा करते हुए 11 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री के …
गोरखपुर। गोरखपुर में अब बिजली के तार बांस बल्ली पर नहीं दिखाई देंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में हुई जन प्रतिनिधियों की बैठक में सांसद रवि किशन और भाजपा संगठन द्वारा की गई मांग को तुरंत पूरा करते हुए 11 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राशि स्वीकृत हो जाने से गोरखपुर की बहुत बड़ी और गंभीर समस्या, बांस बल्ली पर लटके बिजली के तारों से शहरवासियों को निजात मिलेगी। धीरे धीरे यह एक बड़ी समस्या का रूप ले चुकी थी। आए दिन बिजली के तार के संपर्क में आने से घटनायें होती रहती हैं। अब इस पर कार्य होने के बाद ऐीस घटनाओं पर विराम लगेगा।
सांसद बताया कि सर्किट हाउस में हुई बैठक में मेरे और पार्टी संगठन के लोगों की मांग को मुख्यमंत्री ने तुरंत पूरा करते हुए विकास के नए किर्तिमान स्थापित कर रहे गोरखपुर की एक बड़ी समस्या का निराकरण किया है। मैंने गोरखपुर के विकास के लिए जब भी कोई मांग मुख्यमंत्री जी से की है तो उन्होंने हमेशा अपना आशीर्वाद दिया है। मैं अपनी और गोरखपुर की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं। पार्टी संगठन के लोगों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
