पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है: विनय जायसवाल

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है: विनय जायसवाल

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 107वें संस्करण का आज सीधा प्रसारण देखने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अंतरिक्ष क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।

इस दौरान पीएम मोदी ने डिजिटल मार्केटिंग के प्रति लोगों की जागरूकता, भारतीय अर्थव्यवस्था में वोकल फॉर लोकल का योगदान, विदेशों में बढ़ते भारतीयों के विवाह प्रचलन को रोकने के प्रयास, यूपीआई भुगतान प्रणाली, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत, भारतीय मेलों में विविधता का राष्ट्रव्यापी प्रचार प्रसार और गुरुनानक जी के प्रकाश पर्व सम्बन्धित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने जय जवान जय किसान जय विज्ञान में एक कड़ी और जोड़ते हुए जय अनुसन्धान नारा को वर्तमान नए भारत की पहचान बताया। कार्यक्रम के बाद अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक तरफ भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है वहीं दूसरी तरफ खेल क्षेत्र में भी ओलंपिक्स और एशियाई खेलों के अलावा विश्व क्रिकेट में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर रहा है।

स्थानीय उत्पादों की खरीदारी के सम्बंध में उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजार मजबूत होने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और हर वर्ग प्रत्यक्ष रूप से उससे लाभान्वित होता है। इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ भारत मिशन के संकल्प को साकार करने की सभी से अपील भी की।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विश्व की अगुआई कर रहा है। आगामी शादी विवाह व अन्य मांगलिक कार्यक्रम के लिए उन्होनें सभी से स्थानीय व्यापारियों से ही स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें -बहराइच: पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के घर विजिलेंस टीम का छापा, खंगाल रही अभिलेख, जानें मामला