बहराइच: बोलेरो और बाइक की टक्कर में पति की मौत, पत्नी और बेटी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरगंज/बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर रविवार को टोल प्लाजा के बाइक और बोलेरो वाहन में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी और दो वर्ष की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के देवलखा गांव निवासी मुकेश मौर्य (23) पुत्र जगदीश रविवार को बाइक से अपने घर जा रहे थे। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि शाम सात बजे कुंडासर की ओर से आ रहे बाइक पर पति के साथ पत्नी नंदिनी (21) और दो वर्ष की बेटी भी बैठी थी।

cats001

लखनऊ बहराइच मार्ग पर टोल प्लाजा के पास बोलेरो वाहन से आमने सामने की टक्कर हो गई। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी और बेटी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। कोतवाल ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -देव दीपावली कल, लाखों दीयों से रोशन होंगे काशी के घाट - CM योगी करेंगे मेहमानों का स्वागत

संबंधित समाचार