बरेली: डीएम ने दिलाई संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा की शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी समेत अन्य अफसरों ने कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान के निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य भारत के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन दिनेश मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली:कानपुर शहर में जल प्रदूषण की रोकथाम के लिए छात्र ने किया शोध

 

संबंधित समाचार