कार्तिक पूर्णिमा : अयोध्या में श्रद्धालु सरयू में लगा रहे आस्था की डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को शुभ मुहूर्त पर लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु सरयू सलिला में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शनों के लिए सैलाब उमड़ पड़ा है। अनुमान है कि विगत वर्षों की अपेक्षा इस बार कार्तिक पूर्णिमा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।
   
जिला प्रशासन की ओर से अभी तक जारी सूचना के अनुसार करीब दस लाख श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा मेले में पहुंचे है। हालांकि अधिकृत संख्या देर शाम बताई जाएगी। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं का रेला नागेश्वरनाथ, रामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्री राम वल्लभाकुंज में दर्शनों के लिए उमड़ रहे। मेला क्षेत्र में कड़ी चौकसी के साथ सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम द्वारा निगरानी की जा रही है। जिला अधिकारी नीतिश कुमार और एसएसपी राजकरन नैय्यर लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमणशील हैं।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को देव दीपावली की दी बधाई, कही यह बड़ी बात

संबंधित समाचार