दिन भर में पैसा डबल करने का झांसा देकर लाखों ठगे, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सरोजनीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत ट्रांसपोर्टनगर में जालसाजों ने एक युवक को दिन भर में रुपया दोगुना करने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गया। जालसाज के वापस न आने पर पीड़ित को ठगे जाने का एहसास हुआ। इसके बाद उसने सरोजनीनगर थाने में लिखित शिकायत देते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, मूलरूप से उन्नाव जनपद के असोहा निवासी धमेंद्र ने सरोजीनगर थाने में सैरपुर के रापरा सरोरा निवासी सूरज चौधरी, अम्बेडकरनगर जनपद के रमेश और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आरोपी सूरज चौधरी ने निवेश के बाद एक ही दिन में उसे दोगुना रुपया दिलाने का लालच दिया। बहकावे में आकर पीड़ित ने हामी भर दी। रविवार को आरोपी ने उसे ट्रांसपोर्टनगर के पास रुपये लेकर मिलने के लिए बुलाया। पीड़ित ने बताया कि वहाँ कार में उसके संग रमेश और एक अज्ञात शख्स भी मौजूद था। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों को तीन लाख रुपये दिए, जिसे लेकर आरोपी वहां से चले गए। देर शाम तक आरोपी वापस नहीं लौटे तब पीड़ित ने उससे संपर्क किया मगर उनका मोबाइल बंद जाने लगा। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने सरोजीनगर थाने में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए धनंजय तिवारी, महामंत्री बने शिवसागर

संबंधित समाचार