बरेली: कोरोना संक्रमितों के लिए विशेष परीक्षा की लेनी होगी अनुमति
बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली और मुरादाबाद मंडल के 318 महाविद्यालयों में परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। लेकिन परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमित होने वाले जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षा छूट जाएगी, उनको किस तरह से परीक्षा दिलाएंगे। इसे लेकर रुविवि प्रशासन ने स्पष्ट निर्णय नहीं दिया है। हालांकि, …
बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली और मुरादाबाद मंडल के 318 महाविद्यालयों में परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। लेकिन परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमित होने वाले जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षा छूट जाएगी, उनको किस तरह से परीक्षा दिलाएंगे। इसे लेकर रुविवि प्रशासन ने स्पष्ट निर्णय नहीं दिया है। हालांकि, यह तय है कि कोरोना संक्रमण की वजह से वंचित छात्रों कराने के लिए विशेष परीक्षा की अनुमति लेनी पड़ेगी।
इस बार कोरोना संक्रमण होने के बावजूद रुविवि की छात्र उपस्थिति संख्या पर कोई खास अंतर नहीं आया लेकिन ऐसे में कोरोना से संक्रमित होने वाले कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा छूटने की आशंका बनी हुई है। इस बारे में रुविवि के मीडिया प्रभारी डा. अमित कुमार सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को परीक्षाएं समाप्त होने के बाद कोरोना से संक्रमित होने की वजह से जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई, उनकी सूची बनाई जाएगी। सूची को विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति के समक्ष रखा जाएगा। इस परीक्षा समिति जो निर्णय करेगी, उसी आधार पर विशेष परीक्षा कराई जाएगी।
लक्षण प्रतीत होने पर आईसोलेशन कक्ष में कराई जा रही परीक्षा
रुविवि के 318 परीक्षा केंद्रों पर चल रही मुख्य परीक्षा में प्रवेश कराने से पहले महाविद्यालय स्तर पर अभ्यर्थियों के शरीर के तापमान की जांच की जा रही है। कोरोना संबंधी अन्य लक्षणों के साथ ही जिस अभ्यर्थी के शरीर का तापमान ज्यादा होता है, उसकी परीक्षा आईसोलेशन कक्ष में कराई जा रही है।
