अयोध्या : घने कोहरे के साथ सर्दी की दस्तक, ठिठुरन भी शुरू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार । मंगलवार को सर्दी की तीखी शुरुआत घने कोहरे से हुई। सुबह छाए घने कोहरे के कारण स्कूली बच्चों की दिक्कतें शुरू हो गईं वहीं आवागमन में भी परेशानी आई। 

राम नगरी में ठंडक ने दस्तक दे दी है। कोहरे की चादर ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले रखा। मंगलवार सुबह से ही रामनगरी में पड़ रहे कोहरे के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए समस्याएं बढ़ रही है। वाहनों को लाइट जला कर चलाना पड़ रहा है। इस साल की ठंड की शुरुआत में पहली बार मंगलवार को रामनगरी में इतना घना कोहरा दिखाई दिया। लोगों को अब ठिठुरन का भी एहसास होने लगा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक प्रो अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी लगातार कोहरा पड़ता रहेगा।

यह भी पढ़ें : उत्तरकाशी सुरंग हादसा: रैट माइनर्स की टीम ने अब तक की 5 मीटर की खुदाई, वर्टिकल ड्रिलिंग 42 मीटर तक पूरी

संबंधित समाचार