दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, बूंदाबांदी के आसार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने शहर में बादल छाए रहने तथा हल्की बूंदाबांदी की होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे शहर की सापेक्षित आर्द्रता 96 प्रतिशत रही। 

ये भी पढ़ें- उत्तरकाशी सुरंग हादसा: रैट माइनर्स की टीम ने अब तक की 5 मीटर की खुदाई, वर्टिकल ड्रिलिंग 42 मीटर तक पूरी

संबंधित समाचार