नोएडा में पुराने विवाद के चलते समधी की गोली मारकर हत्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। बिसरख थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक विवाह समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने पुराने विवाद के चलते अपने समधी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि होशियारपुर गांव निवासी अशोक यादव और सिंभावली गांव, रझेड़ा निवासी शेखर यादव आपस में समधी हैं। 

उन्होंने बताया कि अशोक यादव और शेखर यादव दोनों ही बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस में सोमवार देर रात को विनोद यादव की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आए थे, जहां आक्रोशित शेखर ने अशोक यादव पर गोली चला दी और वहां से फरार हो गया। घटना में अशोक यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद था। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें -गौतमबुद्ध नगर : नोएडा में बस की चपेट में आने से युवक की मौत

संबंधित समाचार