VIDEO: चलती ट्रेन में शख्स ने लड़की से रचाई शादी, देखने वालों की लगी भीड़, लोग बोले- 'हे प्रभु ये क्या हुआ'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Video Viral: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते है। इस बीच चलती ट्रेन में शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक कपल ट्रेन के भीतर ही शादी करते हुए नजर आ रहा है। लड़का ट्रेन के भीतर ही लड़की की मांग में सिंदूर भरता है और फिर बाद में उसे मंगलसूत्र भी पहनाता है। इसके बाद दोनों एक दूसरे को वरमाला भी पहनाते हैं। दोनों जब शादी कर रहे होते हैं तब उनके आस-पास लोगों की काफी भीड़ देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर एक कपल की शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

कपल ने रचाई शादी
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लड़के ने कैसे चलती ट्रेन में लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया है। इसके बाद ट्रेन में मौजूद लोगों के सामने ही लड़की उससे लिपट जाती है, फिर बाद में लड़का उसके गले में मंगलसूत्र भी पहना देता है और फिर वहीं पर दोनों एक दूसरे के गले में वरमाला भी डालते नजर आते हैं। इतना करते ही लड़की एक बार फिर उससे लिपट जाती है और साथ ही लड़के के पैर भी छूती नजर आती है। 

https://www.instagram.com/reel/C0EBdKJru_P/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर max_sudama_1999 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में 'चलती ट्रेन में शादी, वाह वाह क्या बात हैं' लिखा हुआ है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हमारे भारत की पब्लिक यह सब करवाने में सबसे आगे है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये लव मैरिज नहीं ट्रेन मैरिज कहलाएगी। एक और यूजर ने लिखा- भाई बड़ा तेज है। एक और ने लिखा हे प्रभु ये क्या हुआ। साथ ही कई यूजर्स कमेंट कर शादी की बधाई भी दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- रिलेशनशिप से जुड़ी कुछ बातें हर किसी के साथ न करें शेयर, ऐसे बन सकती हैं दरार की वजह