बुर्का पहनकर मुस्लिम लड़कियों का रैंप वॉक करना गलत : डॉ. बर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सांसद बोले- इस मामले को लेकर उलेमा का विरोध जायज, बुर्का और हिजाब पहनकर रैंप वॉक इस्लाम के आइन और कानून के खिलाफ

संभल/अमृत विचार। मुजफ्फरनगर में कॉलेज की लड़कियों द्वारा बुर्का और हिजाब पहनकर रैंप वॉक करने पर सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने बयान जारी किया है। उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि ऐसा करना इस्लाम के आइन और कानून के खिलाफ है।

डॉ. बर्क ने कहा कि बुर्का और हिजाब परदा करने के लिए है, न कि रैंप वॉक कर तमाशा बनाने के लिए। इस्लाम ऐसा करने की इजाजत नहीं देता। मुजफ्फरनगर में बुर्का व हिजाब पहनकर रैंप वॉक को लेकर उलेमा का ऐतराज करना वाजिब है। फैशन-शो या किसी दूसरे आधुनिक तौर तरीके वाले कार्यक्रम की आड़ में मुस्लिम मजहब को बदनाम करना, किसी भी हालत में जायज नहीं है।

ऐसा करने वालों के खिलाफ एक्शन के साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाली बच्चियों को भी उनके मां बाप डांटें। उन्हें समझाएं कि जो उन्होंने किया है, वह मजहबी लिहाज से गलत है। इस वाकिये से बाकी लोग भी सबक लेकर अपने बच्चों को समझाएं, वह ऐसा कोई काम न करें जिसकी इजाजत मजहब नहीं देता।

ये भी पढ़ें:- संभल : जिले में धान खरीद की रफ्तार धीमी, लक्ष्य पाना मुश्किल

संबंधित समाचार